Thursday, May 5, 2011

प्रणव रॉय का एन डी टी वी ने ओसामा को ही नहीं ओबामा को भी मार गिराया.

चालीस मिनट और ओसामा-ओबामा,  इतनी हलचल तो अमेरिका में भी नहीं हुई होगी जितनी भगदड़ भारतीय मीडिया में हो रही थी. ये भगदड़ ऐसी कि मानों हम पीछे न रह जाएँ. जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ भारतीय हिंदी खबरिया चैनल की. 

जरा तस्वीर पर नजर मारिये. अपने आपको वास्तविक पत्रकार बताने वाला प्रणव रॉय और सिर्फ पत्रकारिता कि बात करने वाला एन डी टी वी ख़बरों के होड़ में तो है मगर क्यूँ पीछे रह जाता है. इस संवेदनशील (खुद को खुद बताने वाला) खबरिया चैनल बताने वाले ने ओसामा के खबर की आपाधापी में क्या लिखा आपके सामने है. 

कहा जा रहा है कि ओसामा-ओबामा की इस बतकही ने भारतीय खबरिया चैनल को सबसे ज्यादा टी आर पी दी. जाहिर है जब से ओसामा कि मौत हुई है सारे खबरिया चैनल सिर्फ ओबामा दिखा रहे हैं तो खबर देखने वाले कि मज़बूरी को टी आर पी का जामा पहनाकर ओसामा को भारत में लोकप्रिय बनाने कि क्या ये हिंदी खबरिया चैनल कि साजिश है ?

जरा सोचिये !!

Digg Google Bookmarks reddit Mixx StumbleUpon Technorati Yahoo! Buzz DesignFloat Delicious BlinkList Furl

2 टिप्पणियाँ: on "प्रणव रॉय का एन डी टी वी ने ओसामा को ही नहीं ओबामा को भी मार गिराया."

mahendra srivastava said...

भाई गलत तो गलत है, पर ऐसा हो जाता है। टीवी में बहुत तेज काम होता है।

हरीश सिंह said...

समाचार की भेडचाल में आजकल ऐसा ही हो रहा है.
--
एक अच्छी प्रस्तुति के लिए शुभकामना.
आप से अनुरोध है की आप "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच"[ http://upkhabar.in ] परिवार ka सदस्य बनकर हमारा मार्गदर्शन करे. अपना ई-मेल भेंजे. editor.bhadohinews@gmail.com